फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

Wed, 25 Nov 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी महासंघ ने बाखली बारात घर में जिला स्तरीय सम्मेलन किया। सम्मेलन में कई जिलों के पदाधिकारियों ने भी शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए कहा कि वह एनएचएम कर्मियों की मांगों का पूरा समर्थन करते हैं। एनएचएम कर्मियों की मांगों को राज्य सरकार के सामने उठाएंगे। विशिष्ट अतिथि एनएचएम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय चौहान ने मांगों की वर्तमान स्थिति एनएचएम कर्मियों के सामने रखी। संविदा एनएचएम कर्मियों को एकजुट रहने को कहा। डा. आरके जोशी और डा. अंजनी कुमार ने एनएचएम कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मेलन में महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज भट्ट, सचिव महेश पाटनी, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, नीरज तिवारी, भूपेश जोशी, ललित पाटनी, हेम जोशी, कमल किशोर पांडेय, प्रदीप रौतेला, योगिता चंद, हेमलता बिष्ट, नीलम धामी, मीरा गोस्वामी, विवेक कुमार, चंदन पंवार ने विचार रखे। सम्मेलन में नैनीताल, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और अल्मोड़ा जिले के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। संचालन उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें