फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के जाम में तड़पता रहा बीमार मरीज

विज्ञापन
गोपाल सिंह मेहता, मरीज। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरना क्षेत्र में चल रहा एनएच का काम बीमारों के लिए मुसीबत बना है। रेफर किए गए मरीजों और आपात स्थिति में अस्पताल जाने वाले बीमार लोगों को सड़क बंद होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को बेड़ा निवासी भाजपा के संस्थापक सदस्य गोपाल सिंह मेहता को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें पिथौरागढ़ पहुंचाने के लिए परिजन सुबह 7:40 बजे घर से निकले लेकिन 8:10 बजे शहर से 15 किमी दूर गुरना मंदिर के पास एनएच पर जाम में फंस गए। परिजनों ने मरीज का हवाला देकर रास्ता खोलने का अनुरोध किया, लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने जेसीबी न होने की बात कही। भाजपा नेता हर्षित मेहता ने बताया कि परिजन गुहार लगाते रहे लेकिन सड़क नहीं खोली गई। बेड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन सिंह ने राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट को मामले की जानकारी दी। इसके बाद भट्ट ने अधिकारियों और कर्मियों को फोन कर मार्ग खुलवाया। तब जाकर परिजन उन्हें पिथौरागढ़ के निजी अस्पताल लाए। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि अधिक मलबा आने के कारण दिक्कत आई होगी। मरीजों, गर्भवती और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए यातायात तुरंत खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें