पिथौरागढ़। भारी बारिश से मलबा आने के कारण बंद बार्डर रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग खुल गए हैं। 20 ग्रामीण सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। सड़कों के बंद होने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है।
जिले की बांसबगड़-कोटा पंद्र पाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकूना, ऐलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, बंगापानी-जाराजिबली, छिरकिला-जम्कू, कालिका-खुमती, नाचनी-भैंसकोट, होकरा-नामिक, डीडीहाट-आदिचौरा, हुनेरा, मदकोट-बोना, बांसबगड़-धामीगांव, जोशा-गांधीनगर, रांथी-बोरागांव, कोटा-कांडाधूरा-मुनस्यारी, झूलाघाट-बलतड़ी, ड्योड़ा-बारमो, मालाकोट-लोध-डोकुला, नाचनी-बांसबगड़-रायाबजेता-पांगरपानी सड़कें बंद हैं। ग्रामीण क्षेत्र की इन सड़कों के बंद होने से लोगों को पैदल ही आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंद सड़कों को शीघ्र यातायात के लिए खोले जाने की मांग की है। पिछले दिनों बारिश से मलबा आने के कारण बंद एनएच और बार्डर रोड खुलने से लोगों ने राहत महसूस की है।