पिथौरागढ़। पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को सीओ परवेज अली के निर्देशन में कोतवाली पुलिस अपर उप निरीक्षक राजेंद्र राम की टीम ने चेक बाउंस के मामले में एनआई एक्ट के तहत जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कैलाश चंद्र निवासी धारी धमौड़ ऐंचोली को गिरफ्तार कर लिया। संवाद