फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचजीवीएस ने गोद लिया नामिक गांव को

Mon, 12 Oct 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सात-आठ साल से अमर उजाला के फोकस में रहे हिमालय के तलहटी में बसे सुंदर गांव नामिक को जिले की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था हिमालयन ग्राम विकास समिति (एचजीबीएस) ने गोद ले लिया है।
विज्ञापन


 संस्था 120 परिवार वाले नामिक गांव में आजीविका सुधार के उपाय करेगी। वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता, कृषि सुधार, दुग्ध उत्पादन, सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के लिए मुहिम छेड़ेगी।

गांव तक सड़क, संचार सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी। संस्था नामिक में बद्री गायों (स्थानीय गाय) को संरक्षण देगी। भोटिया कुत्तों का ब्रीडिंग फार्म स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


नामिक गांव थल-मुनस्यारी सड़क के बिर्थी से 27 किमी और बागेश्वर जिले की गोगिना सड़क से सात किमी की पैदल दूरी पर नामिक और हीरामणि ग्लेशियर की तलहटी पर बसा है।

समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई में बसे इस गांव के 486 हेक्टेयर क्षेत्रफल में से 235 हेक्टेयर वन क्षेत्र है। कृषि योग्य भूमि के 50 प्रतिशत हिस्से में ही गांव के लोग खेती कर रहे हैं।

बाजार तक ढुलान की मार के चलते नामिक के लोग कम खेती कर रहे हैं जिससे अनाज का उत्पादन घट रहा है। एचजीवीएस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नामिक पहुंचे दल ने नामिक के आलू, राजमा उत्पादन का आकलन किया। खेतों में हल चलाकर मिट्टी की गुणवत्ता को देखा।

 बिष्ट ने बताया कि नामिक के लोग रसायन खाद तो दूर गोबर की कंपोस्ट खाद का भी प्रयोग नहीं करते। उसके बावजूद काफी बेहतर पैदावार हो रही है। नामिक में 350 क्विंटल आलू, 50 क्विंटल राजमा की पैदावार हुई है।

बारिश कम होने का असर राजमा उत्पादन पर पड़ा है। बिष्ट ने कहा कि नामिक में जैविक खेती का प्रमाणीकरण कराया जाएगा। नामिक में ही जैविक खाद पैदा कर उसका प्रयोग खेती में किया जाएगा, इससे उत्पादन बढ़ेगा।

 संस्था विपणन में सहयोग करेगी। नामिक की 50 प्रतिशत बंजर भूमि में उत्पादन शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा। कहा कि कुत्तों का व्यापार ही नामिक में लोगों की आजीविका का आधार बन जाएगा।

शिक्षा के उत्थान के लिए नामिक में केंद्र स्थापित किया जाएगा। विशेषज्ञों को नामिक लाकर शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

 वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ बद्रीश महरा ने नामिक के लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता की जानकारी दी। नामिक की ग्राम प्रधान तुलसी देवी ने कहा कि एचजीवीएस के प्रयासों से गांव के लोगों का जीवनस्तर ऊंचा उठेगा।
विज्ञापन


प्रधान ने गांव में नियमित टीकाकरण न होने का मामला उठाया। दल में जगत दसौनी, राजू बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, उम्मेद मेहता, नवीन डीनियां शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें