फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नए पुल बनने से सीमा तक आसान होगी भारत की पहुंच

विज्ञापन
चारीगाड़ में नवनिर्मित पुल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमा सड़क संगठन ने चीन सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-तवाघाट और जौलजीबी- मुनस्यारी सड़क पर आठ नए पुलों का निर्माण किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ऑनलाइन इन मोटर पुलों का उद्घाटन किया। सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण इन पुलों से चीन सीमा तक सेना की पहुंच और आसान होगी। इन पुलों के निर्माण में 4246.9 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

सीमांत की सड़कों पर बनाए गए इन पुलों का उद्घाटन पहले रक्षामंत्री को 18 सितंबर 2020 को करना था, लेकिन किन्हीं वजहों से इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। सोमवार को रक्षामंत्री ने ऑनलाइन जिन 44 पुलों का उद्घाटन किया, उनमें पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़-तवाघाट और जौलजीबी-मुनस्यारी सड़कों पर बने आठ पुल भी शामिल हैं। इनमें जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर 485.10 लाख की लागत से बने सिराली पुल, 474.50 लाख की लागत से बने स्यालधार पुल, 918.60 लाख की लागत से बने चारीगाड़ पुल और जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर 349.90 लाख की लागत वाले कुलानगाड़ पुल, 640.20 लाख की लागत वाले तुलागाड़ पुल, 233.80 लाख की लागत से बने ढुंगातोली पुल, 435.50 लाख की लागत वाले दोबाट पुल और 709.30 लाख की लागत से बने एलागाड़ पुल का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इन पुलों के बनने से वाहनों के संचालन में सुविधा होगी। साथ ही चीन सीमा तक पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें