फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशन सिंह चुफाल के कैबिनेट मंत्री से कनालीछीना, डीडीहाट, थल में जश्न

विज्ञापन
बड़ालू में चुफाल के मंत्री बनने पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कनालीछीना/थल/डीडीहाट/झूलाघाट। विधायक बिशन सिंह चुफाल के कैबिनेट मंत्री बनाने से जिलेभर में खुशी का माहौल है। कनालीछीना और डीडीहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की जबकि थल में मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

डीडीहाट क्षेत्र से पांच बार के वरिष्ठ विधायक बिशन सिंह चुफाल को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने पर थल मुवानी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थल के पुल तिराहे में एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल कन्याल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित मोहन नेगी, दिनेश चंद्र पाठक, मंडल महामंत्री ऋतुराज सेमटी, पीयूष उपाध्याय, चिंतामणि जोशी, महिराज भैसोड़ा, पूरन जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भानु सत्याल, प्रताप सिंह देउपा आदि रहे।
विज्ञापन

कनालीछीना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आतिशबाजी की। भाजपा नेता प्रशांत पाटनी और रविंद्र कुमार ने कहा कि विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाना गर्व की बात है। इधर डीडीहाट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
झूलाघाट के पास बड़ालू कस्बे में भी मिठाई बांटी गई। वहां भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रवींद्र संतोलिया, नगर मंत्री गणेश प्रसाद, बजीर चंद, संतोष चंद, गोपाल जोशी, पंकज जोशी, हेमंत जोशी, महेंद्र जोशी, राजेश भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें