पिथौरागढ़। नवनिर्वाचित भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद ने टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी आदि नामों की घोषणा कर मदन जोशी और हरीश रावत को महामंत्री बनाया है।
बताया कि सौरभ पंत, सुनील सत्याल, शुभम सौन, इंद्र धानिक, मितेश बोहरा, संजय चुफाल जिला उपाध्यक्ष बने हैं। जगदीश लुंठी, महेंद्र देउपा, योगेश भट्ट, रोहित आर्या, नवीन कोश्यारी, किशोर धामी, पंकज चंद मंत्री बने। अक्षय शाह कोषाध्यक्ष, शमशेर चंद जिला सोशल मीडिया प्रभारी, संदीप बोरा, कमल कार्तिक, भवान बिष्ट मीडिया प्रभारी, निशा बोरा जिला सह मीडिया प्रभारी बने। त्रिलोक कुमार आईटी संयोजक, अजय दशौनी सह आईटी संयोजक, दीपक बोरा सांस्कृतिक संयोजक, भवान चंद सह सांस्कृतिक संयोजक, जगदीश मेहता स्वच्छता संयोजक, मनोज बोरा सह स्वच्छता संयोजक, हरीश बोरा खेलकूद संयोजक, नरेंद्र सिंह भंडारी सह खेलकूद संयोजक बने। भाजपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनसे संगठन की मजबूती का आह्वान किया गया।