फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में स्व. कैलाश रावत स्मृति वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
धारचूला में स्व कैलाश रावत स्मृति वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में स्व. कैलाश रावत स्मृति वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर महिला समूहों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उद्घाटन मैच में सौंन दुग्तु की टीम ने व्यास घाटी को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ स्व. कैलाश की पत्नी लक्ष्मी रावत, विशिष्ट अतिथि विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, कर्नल उमेश्वर ने स्व. रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी से खेल भावना से खेलने की अपील की। इस दौरान लोगों को शॉल और पगड़ी पहनाई गई। अनुवाल समुदाय की शिक्षिका हीरा बिष्ट के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजक समिति के मुख्य संरक्षक विधायक हरीश धामी ने बताया कि स्व. कैलाश हमेशा खेल को बढ़ावा देने का प्रयास करते थे। अगले साल से उनकी स्मृति में कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने कहा कि स्व. कैलाश के सपने को सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे। मैच में लालबहादुर ह्यांकी, मोहन ततवाल निर्णायक, रूप सिंह दानू, राम सिंह दानू उद्घोषक, दिलीप बुदियाल स्कोरर रहे। इस मौके पर राजेंद्र नबियाल, गंगोत्री गर्ब्याल, नंदा बिष्ट, प्रेमा कुटियाल, अंजू रोंकली, डूंगर दानू, राजेश कुटियाल, अश्विनी नपलच्याल, महिराज गर्ब्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें