भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट कस्बा।
- फोटो : AMAR UJALA
नेपाल सीमा पर स्थित जुलाघाट में मोटर पुल निर्माण के लिए बैतड़ी के लोगों ने वहां के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने शीघ्र पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे न बढ़ने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
जुलाघाट में 150 वर्ष पहले अंग्रेजों ने झूला पुल का निर्माण किया था। तब से आज तक भारत और नेपाल दोनों देशों के लोग मोटर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। इससे पहले भी बैतड़ी के लोगों ने नेपाल सरकार को मोटर पुल बनाने के लिए 10 हजार लोगों का हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजा।
बैतड़ी उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष नर बहादुर चंद के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंद्रप्रसाद गैरे के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में मोटर पुल के न बनने से प्रदेश नंबर सात का आर्थिक विकास रुकने की बात कही गई है। संघ के उपाध्यक्ष खीमानंद भट्ट ने पुल नहीं बनने से जिले के धार्मिक और पर्यटक स्थलों का विकास नहीं होने की बात कही है। व्यापारी विरेंद्र पांडे ने मोटर पुल के बनने से क्षेत्र का आर्थिक विकास होने की बात कही है। झूलाघाट के व्यापारियों ने भी बैतड़ी व्यापार संघ द्वारा पुल निर्माण के लिए की गई पहल का स्वागत किया है।