फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नौलिंग महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ

Mon, 25 Dec 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाई गंगोली में श्रीनौलिंग महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली में नौलिंग महोत्सव का रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सोमवार को नौलिंग महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी ने किया। इस दौरान चंचल सिंह रावत की टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव में दर्शन फर्स्वाण, प्रियंका चम्याल, अमित बाबू गोस्वामी, स्नेहा बिष्ट मिस पिथौरागढ़, सावनी डांसर, लक्षिता उप्रेती, धीरज पांडे, तुषार पंत,भावना पंत, स्नेहा डांसर, अवनी बाणी ने कार्यक्रम पेश किए।
इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज सेराघाट, राजकीय गांधीनगर, बाल विद्या मंदिर और नेक्स्ट जनरेशन स्कूल तपोवन के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में बच्चों के लिए अनेक प्रकार के झूले लगाए गए हैं। वहां कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र बोरा, उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, व्यवस्थापक देवेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष शंभू सिद्धार्थ पांडे, सचिव गिरीश बोरा, उपसचिव राजेश बोरा, हरीश डसीला, मोहन जोशी, खिलपति पांडे आदि थे। संवाद
विज्ञापन

ऐंपण प्रतियोगिता में मनीषा ने बाजी मारी

गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। नौलिंग महोत्सव में लोक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ऐंपण प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, कशिश द्वितीय, विद्या तृतीय रहीं। निर्णायक की भूमिका खिलपति पांडे, भगवत वर्मा व राजेश बोरा ने निभाई। मेहंदी प्रतियोगिता में लक्षिता उप्रेती प्रथम, मनीषा बोरा द्वितीय व कशिश तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव में आठ वर्ष की रमतोला निवासी अवनी बाणी का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। उनकी प्रस्तुति से खुश होकर लोगों ने उन्हें पुरस्कार दिए। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें