फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता विजेता टीम के कोच सम्मानित

Wed, 31 Jan 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली टीम के कोच का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनीपत हरियाणा में 15 से 21 जनवरी तक आयोजित भारतीय खेल प्राधिकरण साईं की अंडर-15 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने वाली उत्तराखंड की अंडर-15 स्कूली टीम के कोच उमेश चंद्र जोशी का यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। जोशी उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन की क्रिकेट टीम के उप कप्तान भी हैं।

विज्ञापन


जोशी ने बताया कि खिताबी मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने हरियाणा को 10 विकेट से शिकस्त दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की टीम दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल में पहुंची। राज्य की टीम से पिथौरागढ़ के कौशल उप्रेती, लक्ष्य देउपा, आकाश भंडारी, देवेश अधिकारी खेल रहे थे। जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर देश की स्कूली अंडर-15 टीम का चयन होना है। उसके बाद स्कूली अंडर-15 टीम की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता श्रीलंका में होनी है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय टीम में चुने जाने वाले खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण स्कॉलरशिप देगा, खिलाड़ी को हॉस्टल, पढ़ाई, आवास और खेल प्रशिक्षण की सुविधा साईं की ओर से दी जाएगी। जोशी को सम्मानित करने वालों में जगदीश लोहनी, प्रकाश चंद्र जोशी, हरीश जोशी, पुष्कर चंद, अभय जोशी, जीएस बुदियाल, जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें