फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदादेवी बेस कैंप को जोड़ने वाला पैदल पुल बहा

Sat, 14 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मल्लाजोहार से नंदादेवी बेस कैंप को जोड़ने के लिए ल्वां नदी में बना पैदल पुल शुक्रवार रात भारी बारिश के दौरान बह गया है। आवाजाही के इस एकमात्र पुल के बहने से मल्लाजोहार के तीन गांवों को जाने वाले लोगों और नंदादेवी बेस कैंप जाने वाले पर्यटकों के सामने भारी मुसीबत खड़ी हो गई है। लोग जानजोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ल्वां नदी में हर साल अस्थायी तौर पर लकड़ी का पुल बनाना पड़ता है। मल्लाजोहार विकास समिति के लोक बहादुर सिंह ने शनिवार को एसडीएम वैभव गुप्ता को इस मामले की जानकारी दी। कहा कि ल्वां, मापा, गनघर गांवों को जाने वाले लोगों के साथ-साथ नंदादेवी बेस कैंप जाने वाले ट्रैकरों को भारी रिस्क उठाना पड़ रहा है।

लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और उसे पार करना खतरे से खाली नहीं है। एसडीएम ने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि तत्काल ल्वां में बहे पुल की जगह अस्थायी पुल लगाया जाए। मल्लाजोहार क्षेत्र में इस बार समय से पहले ही जमकर बारिश होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें