पिथौरागढ़ के नया बाजार में प्रदर्शन करते सीयूमो कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़ के किले का नाम लंदन फोर्ट से बदलकर सोरगढ़ करने की मांग को लेकर सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
सीयूमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री के नेतृत्व में नया बाजार में एकत्र कार्यकर्ताओं ने किले को अंग्रेजों के दिए नाम से मुक्त करते हुए किले का नाम सोरगढ़ करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कहा कि किले का लंदन फोर्ट नाम गुलामी की मानसिकता का परिचायक है। शहर के मध्य में स्थित किले का नाम सोरगढ़ किया जाना चाहिए। शहर के साथ ही
पूरे जिले की जनता किले के नाम में बदलाव चाहती है। खत्री ने कहा कि किले का नाम सोरगढ़ करने में सरकार को देरी नहीं करनी चाहिए, यह जनमानस की चाह है। वक्ताओं ने कहा कि किले का नाम सोरगढ़ नहीं किया गया तो सीयूमो जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ देगा। प्रदर्शन करने वालों में राकेश वर्मा, सुरेश जोशी, राहुल खत्री, कैलाश कठायत, गौतम लोहनी, बहादुर, ईश्वर लोहनी, सुमित, अनिल, मुकेश कुमार ज्ञानी, कौशल कपूर, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद थे।