फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधारीकरण के दो साल में ही फिर जर्जर हुआ नैनी- केदारेश्वर झूलापुल

विज्ञापन
नैनी- केदारेश्वर झूलापुल का जर्जर हाल पड़ा फर्श। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी क्षेत्र के रामगंगा नदी पर स्थित नैनी- केदारेश्वर झूलापुल सुधारीकरण के दो साल में ही जर्जर हाल हो गया है। पुल के फर्श से आरसीसी उखड़ने से टिन की चादर की परतें नजर आने लगी हैं। लोगों ने शीघ्र पुल का सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी पर बने इस झूलापुल से नैनी पिलखी, मुसगांव, सिंगोंली, दौला, जालडी़, अगड़ियागाड़ा सहित कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। यह पुल इस क्षेत्र को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चंद, संजय खनका, गोविंद कनका, प्रकाश सिंह, खीम सिंह, विवेक चंद, कुंदन बोरा, नारायण सिंह, विक्रम राम, राजीव कनका, जगदीश कनका आदि लोगों का कहना है कि झूलापुल को दो साल पहले ही सुधारा गया था।
अच्छी गुणवत्ता नहीं होने के कारण दो साल में ही पुल के फर्श में गड्ढे पड़ गए हैं। पुल के फर्श का टिन नजर आने लगा है। लोगों का कहना है कि इसी झूलापुल से क्षेत्र के लोग सामान ढुलान करते हैं। किसी के बीमार पड़ने पर भी इसी पुल से सड़क तक लाया जाता है। लोगों ने पूर्व में हुए पुल पर कार्यों की जांच करने और शीघ्र पुल की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें