फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां जाम होने से सड़कों पर बहता है बारिश का पानी

Sun, 21 Apr 2019 10:26 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मलबे से पटी नाली। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 नगर में जगह-जगह बड़े नाले और नालियां जाम होने से बारिश का पानी दुकानों और लोगों के घरों में भी घुस रहा है। लोनिवि और पालिका की भी अधिकतर नालियां बंद हैं।
विज्ञापन


नगर में बरसात के पानी निकासी के लिए कुंडी खोला, डॉट का पुल, पुलिस लाइन, आजाद कॉलोनी, लिंठ्यूड़ा, पांडेगांव, जागृति कॉलोनी, धोबीघाट, रई आदि जगहों पर बड़े नाले हैं। इन नालों को ऊपर से पाटा गया है। कई जगहों पर नाले बंद पड़े हुए हैं। नगर क्षेत्र में नालियां चौक हैं। लोग मकान बनाने के लिए सड़क किनारे निर्माण सामग्री रेता, बजरी, पत्थर डाल देेते हैं।

सड़क से सामग्री तो हटा ली जाती है लेकिन नालियों से नहीं उठाई जाती है। इसके चलते नालियां जाम पड़ी रहती हैं। नालियां बंद होने से बारिश में पानी घरों और नालियों में घुस जाता है। चंडाक रोड पर गैस गोदाम के पास से बारिश का पानी अपने साथ भारी मलबे को लेकर आता है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि नगर क्षेत्र में अधिकांश नालियां लोनिवि की है जो चौक हैं। पालिका कर्मी नालियों की सफाई करते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व नालियों की सफाई के लिए पालिका व्यापक अभियान चलाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें