फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ज्यादातर पंपों में पेट्रोल-डीजल खत्म, एक पंप में लगी भीड़

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पेट्रोल पंप में तेल भराने को जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के अधिकांश पंपों में बृहस्पतिवार को ईंधन समाप्त हो गया। इसके चलते एकमात्र पंप में वाहनों की कतार लग गई। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति पैदा होती रही। 
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर में सात पेट्रोल पंप हैं। बृहस्पतिवार को अधिकांश पंपों में पेट्रोल और डीजल समाप्त हो गया। टनकपुर रोड स्थित एक पंप में ईंधन भराने के लिए वाहनों की कतार लग गई। पंप में दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक रही। पंप के बाहर सड़क में बड़े वाहनों की लंबी कतार लगने से कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि ईंधन की समस्या नहीं हैं। कुछ पंपों में डीजल की कमी है। शुक्रवार सुबह तक सभी पंपों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें