फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एमवीएफसी, बर्नियागांव और खेतभराड़ की टीम ने जीते मुकाबले

Wed, 10 Jun 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में जोहार क्लब मैदान में खेलोत्सव के तहत फुटबाल मैच में गोल बचाने के लिए जूझता ​खिलाड
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जोहार क्लब के खेल मैदान में आयोजित खेलोत्सव के तहत फुटबाल के मुकाबले खेले गए। एमवीएफसी, बर्नियागांव और खेतभराड़ ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जोहार क्लब के खेल मैदान में पहला मुकाबला एमबीएफसी-ए और फ्रेंड्स फॉरएवर के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल दिखाते हुए एमबीएफसी-ए ने 4-1 से मुकाबला जीता। दूसरा मुकाबला महेश्वर क्लब बर्नियागांव और मिलम स्पोर्ट्स क्लब दरकोट के बीच हुआ। बर्नियागांव ने दरकोट को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराया। तीसरा मैच वा बॉयज और खेतभराड़-बी के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट में खेतभराड़ की टीम 5-3 से विजयी रही। मुख्य अतिथि जोहारी डॉक्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. नारायण सिंह पांगती रहे। महेंद्र रावत, प्रशांत बिष्ट, एसपी जोशी और सतीश चंद्र ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, रवि बृजवाल, गौरव पांगती, कविंद्र बृजवाल, जीतू ज्येष्ठा, महेश रावत, कैलाश लसपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें