फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी तहसील में दो घंटे अफरा-तफरी

Fri, 21 Aug 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरीपार क्षेत्र की तमाम समस्याओं को लेकर भारी संख्या में भाजपाई शुक्रवार को जुलूस की शक्ल में मुनस्यारी तहसील आ धमके। उनकी पुलिस और अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई, जिससे तहसील कार्यालय परिसर में दो घंटे तक भारी अफरा-तफरी का माहौल बन याग। आखिरकार लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए अधिकारियों को लिखित में समस्याएं हल कराने का आश्वासन देना ही पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। पहले तहसीलदार ने लोगों को इस बात के लिए रोका कि यहां पर प्रदर्शन नहीं कर सकते। इससे लोग ज्यादा भड़क गए। बाद में तहसीलदार ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करने की धमकी दे दी। इससे आंदोलनकारी और भड़क गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कई बार भाजपाइयों की पुलिस तथा अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई। तहसीलदार खुशाल राम ने कहा कि गोरीपार के 13 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम 23 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। लोनिवि ने गोरी में गरारी की जगह 15 दिन के भीतर पैदल पुल बनाने का आश्वासन दिया। मदकोट से उछैती तक सड़क निर्माण का काम जल्दी पूरा किया जाएगा। गोरीपार के खाद्यान्न गोदाम का हस्तांतरण शीघ्र कर दिया जाएगा। स्कूलों में रिक्त पदों पर गेस्ट टीचर की तैनाती की जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत तो हो गए, लेकिन श्री मर्तोलिया ने ऐलान किया कि यदि 13 सितंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 14 सितंबर से गोरीपार के जौलढुंगा में 13 गांवों के 130 लोग एक साथ आमरण अनशन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सड़क पर उतरने के लिए विवश होना पड़ रहा है। यह शर्म की बात है।
प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष कवींद्र देवली, प्रयाग सिंह पालीवाल, रतन सिंह नेगी, मनोहर दरियाल, राम सिंह गनघरिया, हयात सिंह, मंगल सिंह नेगी, गंगा सिंह दोसाद, गोकर्ण मर्तोलिया, उषापति द्विवेदी, मान सिंह, बाला सिंह समेत भारी संख्या में लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें