फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवाघाट-कंज्योति मार्ग बंद

Fri, 21 Aug 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार की सुबह सभी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से एक बार फिर नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा। महाकाली, गोरी, सरयू, रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया है। अन्य छोटी नदियां भी उफान पर हैं। जिला मुख्यालय में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। डीडीहाट में पिछले 24 घंटे में 28 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला और मुनस्यारी में मध्यम स्तर की बारिश हुई।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चला है। अन्य आंतरिक मार्गों पर भी यातायात चला है। सिर्फ तवाघाट-कंज्योति मार्ग पर नारायणपुर और खेत के पास मलबा आने से यातायात बंद है। इन दोनों स्थानों पर सड़क धंस गई है। इसकी मरम्मत में कुछ दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें