फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं खुल पाई चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी- मिलम सड़क

विज्ञापन
कीचड़ में तब्दील मुनस्यारी की इमला जोशा सड़क। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश से भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी-मिलम सड़क पांचवें दिन भी नहीं खुल पाई। सड़क के बंद होने से माइग्रेशन वाले गांवों के ग्रामीणों के साथ सीमा पर ड्यूटी के लिए जाने वाले आईटीबीपी और आर्मी के जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश से सेलमाली-बिटम, गलाती-रमतोली, नाचनी-भैसकोट, संगौड़- दशौली, गुंजी- कुटी सड़क बंद पड़ी हैं। बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है।
खेतभराड़ में तोक की ओर हो रहा भू-कटाव
पिथौरागढ़। बांसबगड़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बरागाड़ का जल स्तर बढ़ गया है। खेतभराड़ में तोक की ओर भू-कटाव हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से नदी के डायवर्जन की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम पंचायत खेतभराड़ की ओर बरा गाड़ ने भू-कटाव शुरू कर दिया है। इससे जगदीश सिंह का मकान को खतरा पैदा हो गया है। बारिश से गांव को जोड़ने वाले पुल, पंचायत घर को खतरा पैदा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में नदियों का जल स्तर
नदी जल स्तर खतरे का निशान
काली : 888.35 : 890.00
सरयू : 446.80 : 453.00
जौलजीबी गोरी : 604.40 : 607.80
मदकोट गोरी : 1212.35 : 1215.10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें