फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की पेयजल सप्लाई फिर ठप

Fri, 24 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के करीब 60 फीसदी हिस्से में शुक्रवार को पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप रही। जल संस्थान ने शुक्रवार को भी घाट पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट न हो पाने का बहाना बना दिया। इस महीने अब तक पांच बार नगर की पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप हो चुकी है। बारिश के इस मौसम में भी लोगों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है।
विज्ञापन


जल संस्थान नगर क्षेत्र में घाट पंपिंग योजना और ठुलीगाड़ पंपिंग योजना से पेयजल की सप्लाई करता है। गर्मियों में ठुलीगाड़ पंपिंग योजना का पानी कम हो जाता है। इस कारण पूरी निर्भरता घाट पंपिंग योजना पर हो गई। चार मई से जिले में लगातार बारिश हो रही है। जलस्रोतों का स्तर इस बार प्री-मानसून की बारिश के समय ही ठीक-ठाक बढ़ गया है, लेकिन जल संस्थान अब संकट की स्थिति खड़ी कर रहा है। लोग सुबह सात बजे नलों में पानी आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब नलों में पानी नहीं आया तो उन्होंने सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट और हैंडपंपों की दौड़ लगानी शुरू कर दी।

घंटाकरण, खड़कोट, सेरा, लुंठ्यूड़ा, जीआईसी रोड समेत पूरे इलाके में शुक्रवार को पानी नहीं बंटा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा का कहना है कि घाट पंपिंग योजना के लिए बृहस्पतिवार रात बिजली की सप्लाई नहीं हो पाई। इस कारण पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। इधर, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रिड से मात्र एक घंटा 45 मिनट तक ही सप्लाई ठप रही। पूरे दिन घाट को बिजली मिलती रही।
विज्ञापन


बारिश होने के बाद बढ़ रहे पेयजल संकट को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि यह जल संस्थान और उसकी योजनाओं की विफलता को सामने लाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि पानी के मुद्दे पर एक बार फिर से बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें