फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निकाय चुनाव भी निपटे, सड़कों के प्रस्ताव अब भी फाइलों में अटके

Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपदा काल बीते तीन माह हो गए हैं। निकाय चुनाव भी निपट गए हैं लेकिन आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण के प्रस्ताव अब भी सरकारी फाइलों में अटके हैं। जिले की 70 सड़कें ऐसी हैं जो आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। आपदा काल बीतते ही जिम्मेदार विभागों ने इनके सुधारीकरण के प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को भेजे लेकिन इन्हें आज तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

दरअसल पिथौरागढ़, डीडीहाट और बेड़ीनाग डिविजन में आपदा ने सड़कों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। लोनिवि ने आपदा काल के बाद जब नुकसान का आंकलन किया तो पिथौरागढ़ डिविजन में 40, डीडीहाट में 20 और बेड़ीनाग में 10 सड़कें क्षतिग्रस्त मिलीं। विभाग ने सड़कों के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग को भेजे। लंबे समय से प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं मिली और निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई।
अब निकाय चुनाव भी निपट गए हैं और आचार संहिता भी हट चुकी है। अब भी विभाग बदहाल सड़कों के सुधारीकरण के लिए बजट का इंतजार कर रहा है और प्रभावित क्षेत्रों की दो लाख से अधिक की आबादी इन पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिविजन को 3.40 करोड़ रुपये की दरकार
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिविजन में आपदा से क्षतिग्रस्त 40 सड़कों के सुधारीकरण के लिए 3.40 करोड़ रुपये की दरकार है। विभाग ने तीन महीने पहले प्रस्ताव आपदा प्रबंधन को भेजे और सरकारी फाइलों में सिमटकर रह गए हैं। वहीं आपदा काल में हुए नुकसान की जल्द भरपाई के दावे जरूर हुए।
डीडीहाट डिविजन को नहीं मिले एक करोड़ रुपये
पिथौरागढ़। डीडीहाट डिविजन के मुनस्यारी क्षेत्र में सड़कों को आपदा से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। क्षेत्र में 20 सड़कें ऐसी हैं इन पर अब भी लोग खतरे के बीच आवाजाही कर रहे हैं। यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते लोनिवि ने इन सड़कों के सुधारीकरण के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा और फाइलों में धूल फांक रहा है।
बेड़ीनाग डिविजन के दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव अटके
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग डिविजन में आपदा से 10 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं। विभाग ने सड़कों के सुधारीकरण के लिए 2.23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव आपदा प्रबंधन को भेजा। स्वीकृति न मिलने से इन सड़कों का सुधारीकरण करना चुनौती बन गया है। बजट न मिलने से सड़कों का सुधारीकरण नहीं हो रहा है और लोग खतरे के बीच आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
कोट
आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है इसे स्वीकृति का इंतजार है। बजट मिलते ही सड़कों का सुधारीकरण शुरू किया जाएगा। - आशुतोष, ईई, लोनिवि, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

कोट
आपदा के तुरंत बाद सड़कों के सुधारीकरण के प्रस्ताव भेजे गए थे। उम्मीद है इन्हें जल्द स्वीकृति मिलेगी और बदहाल सड़कें सुधरेंगी।
कांता प्रसाद गंगवार, एई, लोनिवि, बेड़ीनाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें