फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में लोकार्पण के बाद भी शुरू नहीं हो सकी मल्टी स्टोरी पार्किंग

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बनी मल्टी स्टोरी पार्किंग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में एक ओर पार्किंग को लेकर टैक्सी यूनियन हड़ताल पर है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के लोकार्पण के बावजूद करोड़ों की लागत से बनी बहुमंजिली पार्किंग का संचालन शुरू नहीं किया गया है। पार्किंग स्थल का संचालन न होने से वाहन सड़कों के किनारे ही पार्क किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में 21.80 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग बनाया गया है। इसमें करीब 250 वाहन पार्क हो सकते हैं। पिछले माह 18 सितंबर को पिथौरागढ़ आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका लोकार्पण किया था। लोगों को उम्मीद थी कि पार्किंग बनने पर उन्हें अपने वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी, लेकिन लोकार्पण के बाद भी पार्किंग आम लोगों के लिए नहीं खुल पाई है। पार्किंग के लोकार्पण के बाद भी शुरू न होने से लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पार्किंग बन गई है तो शासन-प्रशासन को जनसुविधाओं को देखते हुए पार्किंग को खोलकर लोगों को समर्पित करनी चाहिए। इससे राहत मिल सके। निर्माणदायी संस्था का कहना है कि पार्किंग स्थल में अभी कुछ शेष कार्य किए जा रहे हैं।
लोगों को सुविधा दिलाने के लिए बहुमंजिली पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग का कुछ काम बचा है। काम पूरा होते ही लोगों के लिए पार्किंग खोल दी जाएगी। इसके संचालन से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- चंद्रा पंत, विधायक पिथौरागढ़।
जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग बनी है। पार्किंग का संचालन शीघ्र हो जाएगा। पार्किंग स्थल पर कुछ काम बचा है। निर्माणदायी संस्था शेष कार्य को पूरा कर रही है। कार्य के पूरा होते ही पार्किंग का संचालन शुरू हो जाएगा।
- राजेंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़।
लोगों के हित में पार्किंग चालू होनी चाहिए। पार्किंग के लिए टैक्सी यूनियन हड़ताल पर है। इसके लिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। निर्माण पूरा होने तक पार्किंग का लोकार्पण नहीं करना चाहिए था।
- मयूख महर, पूर्व विधायक पिथौरागढ़।
कांग्रेस के शासनकाल में बहुमंजिली पार्किंग और जिला अस्पताल के पास पार्किंग स्वीकृत कराई थी। जिला अस्पताल के पास पार्किंग का काम बंद है। अगर पार्किंग शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
- मुकेश पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस
बहुमंजिली पार्किंग नगरपालिका पिथौरागढ़ को हस्तांतरित कर दी है। अभी पार्किंग स्थल में वाहनों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी नेट लगाया जा रहा है। नालियों का निर्माण किया जा रहा है। दो-तीन दिन के भीतर यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

- अरविंद पवार, प्रोजेक्ट मैनेजर बहुमंजिली पार्किंग पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें