पिथौरागढ़ में राज्य आमंत्रण जूनियर बालक, बालिका वर्ग की बाक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
55 किलो भारवर्ग में नैनीताल के मुकेश अधिकारी ने देहरादून के तुषार जायसवाल को पराजित किया। 56 किलो में हरिद्वार के रवि सैनी ने यूएस नगर के निकित कुमार को हराया। 50 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के अरुण कुमार ने देहरादून के अमन कुमार, 64 किलो में एसटीसी काशीपुर के राहुल ने अल्मोड़ा के सुरेंद्र सिंह, 48 किलो भारवर्ग में ऊधमसिंहनगर के पारस कापड़ी ने अल्मोड़ा के नीरज जोशी को हराया। 49 भारवर्ग में नैनीताल के नितिन उपाध्याय ने पौड़ी के मोहम्मद नदीम, देहरादून के संदीप कैड़ा ने पिथौरागढ़ के विनय कुमार, 52 किलो में ऊधमसिंहनगर के सूरज सिंह ने देहरादून के सौरभ कुमार, नैनीताल के पवन कुमार ने अल्मोड़ा के मनोज कुमार, काशीपुर के अर्जुन सिंह लुंठी ने गौरव बिष्ट पिथौरागढ़, 56 किलो में अल्मोड़ा के दीपक सिंह ने पिथौरागढ़ के निर्मल सामंत, देहरादून के ललित रावत ने पौड़ी के पवन चंद, नैनीताल के मुकेश अधिकारी ने हरिद्वार के रवि सैनी को पराजित किया।
60 किलो भारवर्ग में यूएसनगर के हेमंत राठौर ने चंपावत के संतोष चंद, काशीपुर के भूपेंद्र सिंह ने पिथौरागढ़ के लवी मेहता को पराजित किया। पालिकाध्यक्ष खाती ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे बाक्सिंग के खेल को और लोकप्रियता हासिल होगी। जिला खेल अधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर के 63 बालक और 27 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 19 अक्तूबर को होगा।