फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग पर शुरू हुई आवाजाही

Mon, 12 May 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। माइग्रेशन वाले 13 गांवों को जोड़ने वाला मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग आवाजाही के लिए खुल गया है इससे ग्रामीणों को राहत मिली है। मार्ग खुलने के साथ ही ग्रामीण माइग्रेशन पर अपने पैतृक घरों में जाने लगे हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी-मिलम पैदल रास्ते से होकर रिलकोट, मापांग, टोला, बिल्जु, बुर्फ, खैलांच, मर्तोली, ल्वा, पांछु, गनघर, मिलम, सुम्तु और लास्पा के ग्रामीण माइग्रेशन पर अपने इन पैतृक गांवों में पहुंचते हैं। 15 अप्रैल के बाद ग्रामीणों का माइग्रेशन पर इन गांवों में जाना शुरू होता है। इस बार मार्च में बारिश और बर्फबारी होने के कारण यह रास्ता बंद हो गया था। ऐसे में ग्रामीण माइग्रेशन पर नहीं जा पा रहे थे।
आखिरकार मौसम ठीक होने पर रास्ता खुल गया है। अब ग्रामीण अपने पालतू मवेशियों के साथ माइग्रेशन करने लगे हैं। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम धर्मशक्तू ने बताया कि मार्ग खुलने से आसानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से उक्त गांवों में पेयजल, खाद्यान्न, प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाएं कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें