फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विदाई ऐसी भी: बरातियों के साथ दूल्हा-दुल्हन ने सड़क पर बिताई रात, जिस किसी ने भी देखा नजारा.. रह गया हैरान

Sat, 25 Nov 2023 07:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में एक दुल्हन अपने घर से विदा तो हुई लेकिन अपने ससुराल नहीं पहुंच पाई। शादी के विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को पूरी रात सड़क किनारे गुजारनी पड़ी। जिस किसी ने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया। 
विज्ञापन
एक दिवसीय बरात दूसरे दिन मुनस्यारी पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन अपने घर से विदा तो हुई लेकिन अपने ससुराल नहीं पहुंच पाई। शादी के विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को पूरी रात सड़क किनारे गुजारनी पड़ी। जिस किसी ने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया।

विज्ञापन


दरअसल, पिथौरागढ़ में जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क में एक ट्रक के फंसने से यह सड़क बंद हो गई थी। बरात के वाहनों को भी इसी रास्ते से अपने घर वापस लौटकर आना था। लेकिन शादी के विदाई के बाद बरात के वाहन दूल्हे के घर से करीब 18 किमी दूर फंस गए। ट्रक के फंसने से बराती काफी परेशान रहे। लोगों ने बताया कि बारात करीब सात से आठ घंटे तक यहां सड़क के किनारे फंसी रही। 

जानकारी के अनुसार, बराती रात भर सड़क खुलने का इंतजार करते रहे और अपनी-अपनी वाहनों में ही बैठे रहे। लेकिन जब ट्रक हटाने की किसी भी स्तर पर कोई पहल नहीं हुई तो बरातियों ने ही ट्रक को धक्का देखर सड़क के किनारे किया। इसके बाद बरात आगे बढ़ी और अगले दिन 23 नंवबर की तड़के दुल्हन ससुराल पहुंची। हालांकि जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क में आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, बीआरओ ने कैठी बैंड के पास भी सड़क को ठीक कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें