फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जलस्तर बढ़ते ही बनबसा बैराज पर वाहनों का संचालन रोका

Fri, 26 Jul 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। सुरक्षा के तहत बैराज पर से वाहनों का संचालन रोक दिया गया। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज पर वाहनों का आवागमन हो पाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रातः दस बजे बाद शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से बढ़ 105325 क्यूसेक हो गया था। इसके बाद बनबसा बैराज पर वाहनों का संचालन रोक दिया गया। शुक्रवार को नदी का जलस्तर दोपहर दो बजे अधिकतम 156714 क्यूसेक तक पहुंचा। दोपहर बाद चार बजे नदी का जलस्तर 139074 क्यूसेक रह गया। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक होने के बाद ही बैराज पर वाहनों का संचालन हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें