फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक बल्ली के सहारे टिकी है प्राथमिक स्कूल बसौड़ की छत

Fri, 26 Jul 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विद्यालय भवन की छत को गिरने से रोकने के लिए इस तरह लकड़ी की बल्ली लगाई गई है। स्रोत: जगदीश कुमा
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के प्राथमिक विद्यालय बसौड़ की छत एक लकड़ी के सहारे टिकी है। जर्जर हाल हो चुकी छत के किसी भी समय ध्वस्त होने का खतरा बना है। इसे देखते हुए कक्षाओं का संचालन पंचायत घर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बसौड़ में छह बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय भवन की छत पिछले लंबे समय से खस्ताहाल है। बरसात में यह छत टपकने लगती है। छत गिरने की आशंका को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने एक लकड़ी की बल्ली का सहारा दिया है। ऐसे में हादसा न हो इसे देखते हुए वर्तमान में पठन-पाठन पंचायत घर में किया जा रहा है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने का कि शिक्षा विभाग उदासीन बना है। उन्होंने शीघ्र विद्यालय भवन के सुधार के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा लोहिया ने बताया कि इसकी सूचना पहले ही उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें