फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: माउंट कार्मल ने टाई ब्रेकर में 5-4 से जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 20 Sep 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की ओर से आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की विद्यालय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का माउंट कार्मल विजेता बन गया है। संघर्षपूर्ण मुकाबले में माउंट कार्मल ने टाई ब्रेकर में 5-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को लडवाल स्टेट खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुकाबला मल्लिकार्जुन स्कूल और माउंट कार्मल के बीच खेला गया। पहले हाफ में मल्लिकार्जुन स्कूल की टीम ने गोल कर एक गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में माउंट कार्मल ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया। मैच के अंतिम समय में गोल कर एक-एक की बराबरी की। निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। माउंट कार्मल ने 5-4 से मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
मैच के निर्णायक रितिक तड़ागी रहे। लाइनमैन की भूमिका आयुष गोस्वामी, रितेश महर ने निभाई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी महेंद्र बोरा ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। स्पोर्ट्स क्लब चंपावत अध्यक्ष विजय चौधरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान अंकिता भट्ट, अमित वर्मा, तुषार वर्मा, सुभाष जोशी, संजय मुरारी, मनीष कुमार, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें