मां महेशानी विकास महोत्सव की पहली शाम भैरव राय एंड कंपनी लोतापार और ज्योतिदीप राजन, सुरेश राजन के नाम रही। लोगों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
भैरव राय की टीम ने ‘साबास मेरो मोतिया बल्दा, तीले धारु बोला’ की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। दल ने गांव के परिवेश में बैलों की जुताई का मंचन कर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद मंच पर आए सुरेश राजन और ज्योतिदीप राजन ने एक से बढ़कर एक गाने गाए। टेलेंट आफ कुमाऊं के विनर कैलाश कुमार ने कुमाऊंनी, हिंदी गीतों से दर्शकों की तालियां बटोरी।
स्थानीय कलाकार सदानंद भट्ट ने देशभक्ति गीत गाया तो, जीवन चंद्र भट्ट ने देवी की आरती गाकर भक्तिरस की वर्षा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ऐसा समा बांधा कि लोग अपने स्थान पर जड़वत हो गए। महोत्सव के संचालन में जानकी कापड़ी, रेनू भट्ट, व्यापार मंडल सचिव नीरज भट्ट, सौरव जुकरिया, दिवाकर भट्ट, मदन मोहन कापड़ी सहयोग कर रहे हैं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विप्लव भट्ट, उपाध्यक्ष संजय पंगरिया, कोषाध्यक्ष रोहित डिक्टिया ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।