फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मोस्टामानू मेला संपन्न

Sat, 15 Sep 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मोस्टामानू महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोस्टामानू का ऐतिहासिक मेला महोेत्सव संपन्न हो गया है। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बीसाबजेड़ की टीम ने ढुंगा की टीम को हराकर जीता। मेले का समापन केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मेले के संरक्षण के लिए जो भी मदद होगी वह दिलाई जाएगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने मेला आयोजन की सराहना की। समापन अवसर पर सांस्कृतिक दलों और स्कूली दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका किशोर पाटनी, दिनेश पानी, विक्रम दिगारी, गोकुल पंत ने निभाई। विजेता, उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को मंत्री ने पुरस्कार दिए गए। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के निर्णायक नृत्य सम्राट पंडित हेमंत गुरुजी महाराज थे।

मेला संयोजक एवं पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, संरक्षक भूपेश पंत, मेला कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट ने मेला, महोत्सव संचालन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, ललित राठौर शौैर्य ने किया।
विज्ञापन


कांडपाल को दी श्रद्धांजलि 
पिथौरागढ़। महोत्सव के समापन पर मेला समिति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा के जिला मंत्री राजेंद्र कांडपाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कांडपाल का 14 सितंबर को निधन हो गया था। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, ठेकेदार प्रकाश जोशी, मेला समिति के संरक्षक भूपेश पंत, अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट, कैप्टन मिलाप सिंह, पूरन चंद्र पाटनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर भट्ट, चंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें