फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में करीब 143 करोड़ से अधिक होगा निवेश

Thu, 30 Nov 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट - 2023 की जिला स्तरीय निवेशक मिनी कॉन्क्लेव में उप​स्थित सांसद और डीएम। स
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा सांसद अजय टम्टा और जिलाधिकारी रीना जोशी की उपस्थिति में उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर समिट - 2023 की जिला स्तरीय निवेशक मिनी कॉन्क्लेव का आयोजन विकास भवन पिथौरागढ़ में हुआ। इस अवसर पर 61 इकाइयों को 143.29 करोड़ के एमओयू वितरित किए गए। इनमें 673 स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।
विज्ञापन

लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने कहा कि राज्य सरकार सभी जिलों के समावेशी विकास के लिए उद्यमों को बढ़ावा दे रही है। जिले में उद्यम एवं रोजगार सृजन के लिए जो भी कार्य किए जाएंगे, उसमें उद्यमियों को पूरा सहयोग किया जाएगा। जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि सभी निवेशकों को पूरी मदद दी जाएगी।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने इंवेस्टर समिट के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार की ओर से एमएसएमई नीति-2023, पर्यटन नीति-2023, सर्विस सेक्टर की नीति-2023 लागू की गई है। जनपद पिथौरागढ़ में धार्मिक पर्यटन, ईको पर्यटन, साहसिक पर्यटन, विनिर्माण उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, हथकरघा हस्तशिल्प, नेचुरल हर्ब्स, ऑर्गेनिक उत्पाद में अपार संभावनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें