फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Thu, 30 Nov 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाते सांसद अजय टम्टा। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विकसित संकल्प यात्रा शुरू हो गई है। इस दौरान जिले के विकास के लिए 22 करोड़ 56 लाख रुपये के आठ कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान से यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने किया। उन्होंने संकल्प यात्रा के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए 22 करोड़ 56 लाख रुपये के आठ कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा राकेश देवलाल, डीएम रीना जोशी, सीडीओ नंदन कुमार, एसडीएम सदर अनिल कुमार शुक्ला, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी मौजूद रहे। संचालन डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पण
विधानसभा गंगोलीहाट में तीन किमी डंगोली-सैलानी-दाडिमखेत-धरमघर-कोटमन्या-पांखू-सात सिलिंग मोटर मार्ग का सुधारीकरण और हॉटमिक्स- 340.85 लाख।
जिला चिकित्सालय के नौ चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण- 342.09 लाख।


शिलान्यास
विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़, डीडीहाट के पिथौरागढ़ झूलाघाट मोटर मार्ग पर सड़क सुरक्षा कार्य-159 लाख।

पिथौरागढ़ में प्रांतीय खंड लोनिवि के मार्गों में सड़क सुरक्षा मद के तहत क्रश बैरियर, डेलिनेटर, साइनेज, साइन बोर्ड आदि लगाने का कार्य-238.15 लाख।

नाबार्ड मद के तहत बेड़ीनाग के रामगंगा नदी के दाएं पार्श्व पर थल कस्बे के अपस्ट्रीम के गांवों के सुरक्षा कार्य- 436.81 लाख।
अल्मोड़ा-बेड़ीनाग अस्कोट मोटर मार्ग और डंगोली-सैलानी-दाडिमखेत-धरमघर-कोटमन्या-पांखू-सात सिलिंग मोटर मार्ग में सड़क सुरक्षा कार्य- 416.79 लाख।

लेपार्ती लिफ्ट सिंचाई योजना के नवनिर्माण की प्रायोजना-190.30 लाख।
पतेत लिफ्ट सिंचाई योजना के निवनिर्माण की प्रायोजना-131.81 लाख।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें