फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क कटिंग के नाम पर ठेकेदार कर रहा था अवैध खनन 26 लाख से अधिक का चालान

विज्ञापन
सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए सड़क निर्माण के दौरान अवैध खनन कर निकाले गए पत्थरों की नाप जोख कर - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरकारी काम को ठेकेदार के हवाले कर भूल जाना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को महंगा पड़ गया। ठेकेदार ने अवैध खनन के चक्कर में सड़क की चौड़ाई के मानक ही बदल डाले। छह मीटर के बजाय सड़क कई गुना अधिक काट दी गई। अब ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना लगाने और चालान करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मामला राजस्व ग्राम पंचायत मड़ के सुक्रो तोक से सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज (एसआईटी) के लिए बन रही सड़क का है। इस सड़क को लोक निर्माण विभाग बना रहा है। जिस ठेकेदार से विभाग ने सड़क को बनाने के लिए अनुबंध किया है, लोगों ने उसकी शिकायत प्रशासन से की थी। आरोप लगाया था कि वह सड़क बनाने के नाम पर अवैध खनन कर रहा है।
मंगलवार को डीएफओ कोको रोसे, एसडीएम सुंदर सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, भूवैज्ञानिक प्रदीप कुमार, वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, राजस्व उप निरीक्षक जीवी जगमोहन द्विवेदी, लोनिवि के सहायक अभियंता दिनेश जोशी और थाना जाजरदेवल की टीम ने यहां निरीक्षण करने के लिए पहुंची। शिकायत सही पाई गई। पता चला कि ठेकेदार ने सड़क की चौड़ाई के मानक ही बदल दिए हैं। किसी स्थान पर 18, कहीं 32, कहीं 30 तो कहीं 14 मीटर चौड़ी सड़क काट दी। मानकों के अनुसार सड़क की वास्तविक चौड़ाई छह मीटर और मोड़ों में सात मीटर होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

टीम ने निर्माणाधीन सड़क से 6219 घन मीटर पत्थरों को सीज किया है। साथ ही पहाड़ी को काट रही पोकलैंड मशीन भी सीज की गई है। ठेकेदार का कहना था कि पोकलैंड मशीन उन्होंने किराये पर ली है।
यह लगा जुर्माना
टीम ने ठेकेदार पर 2619191 रुपये का अर्थदंड लगाया है। वन संपदा को नुकसान करने पर वन क्षेत्राधिकारी ने 15540 रुपये का चालान किया है।
वन संपदा को पहुंचाया नुकसान
पिथौरागढ़। वन विभाग के अनुसार कुकाट, चीड़ और पॉप्लर के दो-दो, सुरई, बांज के छह-छह, रोहणी, बमौर, तुन, उतीस के एक-एक पेड़ को नुकसान पहुंचाया गया है। किल्मोड़ा, हिसालू और घिंघारू की झाड़ियों को भी काटा गया है। डीएफओ कोको रोसे ने कहा कि प्राकृतिक वन संपदा के नुकसान को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान कई खामियां मिली हैं। ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया है। - सुंदर सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें