टनकपुर (चंपावत)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रशासन की ओर से दिवंगत कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गई। बारिश के बीच हुई प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में मोहित कुमार और बालिका वर्ग में सीमा बोहरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। अंडर-14 बालक वर्ग में मयंक गुप्ता ने दूसरा और अंशु कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में दिया दूसरे और नैना तीसरे स्थान पर रहीं।
सीनियर बालक वर्ग में सौरभ प्रथम, पवन द्वितीय और सौरभ बिष्ट तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में वंशिका ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस मौके पर एसआई भूपेंद्र सिंह धामी, शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, फुटबाल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबाल प्रशिक्षक आशा पांडे, हैंडबाल प्रशिक्षक महेश चुफाल, ताइक्वांडो प्रशिक्षक इमरान, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आकाश, हीरा, दीपक, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।