पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से चर्चा करतीं विधायक चंद्रा पंत। संवाद न्यूज ए?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात कर अन्नपूर्णा राशन वितरण और गरीबों को बांटे जा रहे राशन के संबंध में जानकारी ली।
डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण की गई हैं। सांसद एवं विधायक निधि से प्राप्त धनराशि से विभिन्न चिकित्सा उपकरण वेंटिलेटर, एक्सरे, ईसीजी मशीन आदि की खरीद की गई है। बताया कि जिले में वर्तमान में कुल पांच वेंटिलेटर हो गए हैं। लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को अन्नपूर्णा के माध्यम से खाद्यान पैकेट बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों को राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने के कारण खाद्यान नहीं मिल पा रहा है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। वहां भूपेश पंत, उमेश महर, गीता पंत आदि थे। संवाद