विधायक बिशन सिंह चुफाल (MLA Bishan Singh Chuphal) ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदि कैलाश आने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले होम स्टे, होटल संचालक और ट्रैवल एजेंसियों को रोजगार मिल रहा है।
भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल (MLA Bishan Singh Chuphal) ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदि कैलाश आने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले होम स्टे, होटल संचालक और ट्रैवल एजेंसियों को रोजगार मिल रहा है। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर घर नल और हर घर जल योजना और गांव-गांव तक सड़क पहुंचने के बाद लोगों का जीवन स्तर में सुधार आया है। सरकार वन आधारित उद्योग, आर्गेनिक खेती, शहद, डेयरी, मत्स्य, कुक्कुट पालन आदि के लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, भाजपा
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर चिह्नित किए जाएंगे डेंजर जोन
भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डेंजर जोन को चिन्हित कर उन्हें ठीक किया जाएगा। इस संबंध में उनकी ग्रिफ के उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। कुछ समय पूर्व कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर वाहन दुर्घटना में छह लोगों की मौत के बाद
विज्ञापन
अमर उजाला ने कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर 200 से अधिक डेंजर जोन खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार नियमित हवाई सेवा और बेस अस्पताल को शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम जल्द आएंगे।