फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग पेट्रोल पंप में मिलावटी तेल बेचने की शिकायत के बाद एसडीएम ने मारा छापा

विज्ञापन
पेट्रोल पंप से मिलावटी तेल बेचे जाने की शिकायत के बाद एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने पंप में छापा मारा? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल बेचने की शिकायत के बाद एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने पंप पर छापा मारा। पंप से पेट्रोल और डीजल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के भट्टीगांव निवासी जगदीश राम ने अपनी बोलेरो में डीजल भरवाया था। यहां से पिथौरागढ़ चलने पर आधे रास्ते में ही गाड़ी बंद हो गई। वाहन मालिक ने मैकेनिक बुलाया। जांच करने पर पता चला कि डीजल में पानी मिला हुआ है। मैकेनिक ने वाहन से पानी मिला डीजल निकाला।
वाहन मालिक ने इसकी शिकायत एसडीएम अभय प्रताप सिंह से की। एसडीएम खाद्य निरीक्षक अरुण खुल्बे को साथ लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे।
उन्होंने तेल के सैंपल जांच के लिए भेज दिए। एसडीएम ने कहा जांच में मिलावट की पुष्टि हुई तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी, गोविंद गिरि गोस्वामी, अशोक पंत, राजेंद्र प्रसाद पंत, सुनील रौतेला, मोहित, भाष्कर जोशी, चंदू पंत, प्रकाश, मनीष पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें