फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: होली पर घर लौटे प्रवासी, गीतों की गूंज से महके गांव

Sat, 28 Feb 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के गांवों में इन दिनों खड़ी और बैठकी होली की जबरदस्त धूम मची है। अस्कोट, डीडीहाट से लेकर गंगोलीहाट और थल तक, होल्यारों की टोलियां सुबह से शाम तक पारंपरिक गीतों पर झूम रही हैं। विशेष रूप से तुम सिद्धि करो महाराज और शिव के मन माही बसे काशी जैसे गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उल्लासमय बना दिया है।
विज्ञापन

त्योहार की रौनक बढ़ाने के लिए मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांवों को लौट आए हैं। दिन में जहां खड़ी होली का धमाल है, वहीं रातों को बैठकी होली की महफिलें सज रही हैं। होल्यार आलू के गुटके और लौंग की चाय के साथ उत्सव का आनंद ले रहे हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस पारंपरिक उत्सव में नया जोश भर दिया है।


छात्रों ने हल्दी और पालक से तैयार किए गुलाल
विद्यार्थियों ने लगाया प्राकृतिक रंगों का स्टॉल
मुनस्यारी। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने होली के अवसर पर शास्त्री चौक में प्राकृतिक रंगों का स्टॉल लगाकर अनूठी मिसाल पेश की है। बाजार के केमिकल युक्त रंगों के बजाय, छात्र-छात्राओं ने हल्दी, चुकंदर और पालक जैसे प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग कर सुरक्षित रंग तैयार किए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने विद्यार्थियों के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हितकारी बताया। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और प्राकृतिक रंगों की जमकर खरीदारी की। इस मौके पर प्रिया, निशा, खुशबू और निशा आर्या सहित अनेक छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ स्टॉल पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें