फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 1800 स्कूलों में नहीं पकेगा मिड डे मील

Fri, 13 Nov 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरकार की मध्याह्न भोजन योजना पर भोजनमाताओं के कार्य बहिष्कार का असर पड़ने जा रहा है। 18 नवंबर से तीन दिन तक जिले के 1800 स्कूलों में मिड डे मील नहीं पकेगा। मांगें पूरी न होने से नाराज भोजनमाताओं के इस फैसले से आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों के सामने स्कूल में मिलने वाले दोपहर के भोजन का संकट खड़ा हो गया है। अब बच्चों को तीन दिन तक घर से ही टिफिन लाना होगा।
विज्ञापन

एक भोजनमाता को दिन का 100 तो महीने का करीब तीन हजार रुपये मानदेय मिलता है। भोजनमाताएं लंबे समय से मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये महीना करने, 11 महीने का नहीं बल्कि पूरे साल का मानदेय देने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग पर संघर्ष कर रही हैं। अब तक उनकी नहीं सुनी गई तो आखिरकार उनका हौसला जवाब देने लगा है। भोजनमाताओं का साफ कहना है कि वे तीन दिनों तक स्कूलों में न तो चूल्हा जलाएंगी और ना ही मिड डे मील पकाएंगी। यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर सड़कों पर उतरेंगी। ऐसे में विद्यार्थियों के साथ ही विभाग की चिंता बढ़ गई है। यदि स्कूलों में मिड डे मील नहीं पका तो यह योजना खटाई में पड़ जाएगी और विद्यार्थियों को घर से भोजन ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें