फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी में टैंट में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 13 Nov 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड के फाफा बादली में टेंट में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। मृतक के शरीर पर गहरे घाव मिले हैं। ऐसे में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में फोरेंसिक की टीम घटना की जांच करेगी। वहीं विशेषज्ञों की टीम से शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फाफा बादली निवासी हिम्मत सिंह (40) पुत्र पुष्कर बीते बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब घर पर खाना खाकर कुछ दूर बने थोड़ यानी कच्चे मकान में रखी बकरियों की रखवाली के लिए निकला। युवक को सुबह बोआई के लिए घर आना था। तब शुक्रवार को काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो उसका बेटा थोड़ में पहुंचा।
थोड़ के पास लगे टेंट में हिम्मत सिंह खून से लथपथ नजर आया। बेटे ने घटना की सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी। जब लोगों ने टेंट में जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर में गंभीर चोट थी वह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस भी मान रही है कि युवक की संदिग्ध मौत हुई है। ऐसे में अब फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम भी विशेषज्ञों की टीम से कराया जाएगा।
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि युवक की मौत के कारणों की बारीकी से जांच की जाएगी। इसके बाद भी आवश्यक कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि फिलहाल मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें