फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नदी महोत्सव से दिया जल संरक्षण का संदेश

Sat, 18 Jul 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । स्वजल एवं स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन अथॉरिटी (सारा) ने सेरादेवल मंदिर परिसर में नदी महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक पौधरोपण से हुई। मंदिर परिसर और नदी तट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसके बाद चंद्रभागा और देवभागा नदियों के पवित्र संगम स्थल पर पूजन एवं दीपदान किया गया। सारा के सदस्य सचिव भरत सिंह ने जल संरक्षण को वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने नदी उत्सव को जल संरक्षण का जनआंदोलन कहा। एक जनपद एक नदी योजना के तहत राम गंगा, जाखनी, यशवंती, गुरघटिया, घरीगाड़, लिनगाड़ जैसी नदियों को पुनर्जीवित करने की योजना है। इस मौके पर 130 इको टास्क फोर्स के कर्नल गौरव नेगी, डीएफओ आशुतोष सिंह, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, दायित्वधारी गणेश भंडारी, ब्लॉक प्रमुख मूनाकोट नीमा वल्दिया, बिण की प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, रघुवर बिष्ट आदि मौजूद थे।

चित्रकला प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
नदी महोत्सव के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने जल, जंगल एवं जमीन के संरक्षण को भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिकाधिक पौधरोपण, जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों को स्वच्छ बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें