फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में कई विभागीय अधिकारियों के नहीं होने पर जिपं सदस्यों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिपं की बोर्ड बैठक में मौजूद सदस्य व अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में विभागीय अधिकारियों के बजाय उनके प्रतिनिधियों के पहुंचने पर जिपं सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। सदस्यों ने अधिकारियों के प्रतिनिधियों की ओर से सही जानकारी न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कहा कि अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्र में किए जा रहे विभागीय विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी जनता को अवश्य दें। सदस्यों ने कहा कि सारी योजनाएं सिर्फ कागजों में चल रही हैं, धरातल पर कोई भी कार्य नहीं दिख रहे हैं। वर्ष 2017 से जिले की लगभग 350 बालिकाओं को नंदा गौरा कन्याधन का लाभ नहीं मिल पाया है। जिपं अध्यक्ष ने समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग को समस्या सुलझाने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने कहा कि विभाग जिपं सदस्यों के विकास संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता दें। सदस्यों ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सीएमओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के बैठक में न होने पर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैठक में वे समस्याओं को उठाते हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाता है। उन्होंने एसीएमओ को और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को सुनने से मना कर दिया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, रुक्मिणी जोशी, जीवन ठाकुर, दिवाकर रावल, चंदन बाणी, बंशीधर भट्ट, डीआरडीए आशीष पुनेठा, अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक खोलिया, सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी, एसडीओ नवीन चंद्र पंत सहित कई सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें