फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: ज्योलिंगकांग से पार्वती कुंड तक शटल टैक्सी से पहुंचेंगे आदि कैलाश यात्री, डीएम ने की बैठक

Sat, 24 May 2025 03:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

डीएम विनोद गोस्वामी ने आदि कैलाश समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ज्योलिंगकांग से पार्वती कुंड के बीच यात्रियों के लिए शटल टैक्सी का संचालन होगा।
विज्ञापन
 आदि कैलाश समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम विनोद गोस्वामी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदि कैलाश यात्रियों से अवैध वसूली करने, उनके वाहनों को रोककर घोड़े-खच्चरों से यात्रा कराने के नाम पर मनमाना शुल्क वसूलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम विनोद गोस्वामी ने आदि कैलाश समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ज्योलिंगकांग से पार्वती कुंड के बीच यात्रियों के लिए शटल टैक्सी का संचालन होगा। घोड़ों और खच्चरों से यात्रा कराने का शुल्क 2500 रुपये होगा।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में वाहन चालकों और स्वामियों से पूर्व की तरह 100 रुपये ग्रीन टैक्स लेने पर सहमति बनी। डीएम ने कहा कि ग्रीन टैक्स लेने के लिए जिला पंचायत या धारचूला विकासखंड से अनुमति लेनी आवश्यक होगी। कहा कि ज्योलिंगकांग से आगे वाहनों से यात्रा करने पर रोक लगाना गलत है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पार्वती कुंड यात्रा कराने के लिए तीन शटल टैक्सियों का संचालन होगा। कहा कि एसडीएम धारचूला बैठक कर इसका किराया तय करेंगे। यात्रा में स्वस्थ घोड़ों-खच्चरों का उपयोग जरूरी है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संबंधित को इसका प्रमाणपत्र लेना होगा। आदि कैलाश यात्रियों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनसे दुर्व्यवहार से पर्यटन को नुकसान होगा। बैठक में आदि कैलाश समिति के अध्यक्ष पुनीत सिंह कुटियाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें