फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कार्यालयों में 10 मिनट का योग ब्रेक करेंगे सभी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में आयुष विभाग ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर चंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन में ऑफिस योगा/चेयर योग का प्रदर्शन किया। इसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कार्मिकों को योग एवं प्राणायाम, ध्यान आदि अभ्यास कराए। योग अनुदेशक रवि पांडे ने चेयर योग का प्रदर्शन किया। डीएम ने सभी कार्मिकों को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 10 मिनट का योग ब्रेक 1:30 बजे किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर वैभव कांडपाल, मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मण सिंह टोलिया, डॉ. बीपी जोशी नोडल अधिकारी, डॉ. हेमलता पायर सह नोडल अधिकारी, डॉ. उषा बृजवासी भट्ट कार्यक्रम प्रभारी, अभय पटियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें