फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्रत्याशियों को जीताकर उत्तराखंड को मजबूत करें

विज्ञापन
पिथौरागढ़ झौलखेत में जनता का अभिभावदन करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/बागेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग भगवान राम को काल्पनिक कहते थे, उन्हें भाजपा ने मंदिर जाना सिखा दिया। यह भाजपा की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार की पार्टी है, जबकि अन्य पार्टियों का परिवार ही पार्टी है। आज कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही। भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। नेशनल कांफ्रेंस, लोकदल, सपा भी परिवारों की पार्टी है।
विज्ञापन

झौलखेत में गंगोलीहाट के प्रत्याशी फकीर राम, धारचूला के धन सिंह धामी, डीडीहाट के बिशन सिंह, पिथौरागढ़ की चंद्रा के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि नड्डा ने कहा कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने वर्ष 1971 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया लेकिन बैंकों में गरीबों के खाते नहीं खुलवा पाई। प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन योजना के जरिए शून्य बैलेंस में 40 करोड़ गरीबों के खाते खुलवा दिए। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में सरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के खातों में 500-500 रुपये की रकम डाली। महिलाएं खुले में शौच करती थीं।
पीएम मोदी ने 11 करोड़ शौचालय बनवाकर महिलाओं को इज्जत प्रदान करने का काम किया। भाजपा की सरकार ने उज्ज्वला योजना के जरिए निशुल्क गैस कनेक्शन देने का काम कर धुएं से निजात दिलाई। सरकार लोगों का हर घर नल का सपना पूरा कर रही है। नड्डा ने अपना संबोधन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रयागदत्त पंत, कृष्णानंद, भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत को याद कर शुरू किया। विधायक प्रत्याशी चंद्रा, बिशन सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया और गुजरात के विधायकों ने सभा को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री बिशन सिंह चुफाल ने किया।
विज्ञापन

बागेश्वर के एतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में पार्टी प्रत्याशी चंदन राम दास और कपकोट के प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि अब टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे हो रहा है, जल्द रेल लाइन का निर्माण होगा।
नड्डा के बोल
-सैनिक वर्ष 1971 से वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सैनिकों की इस मांग को पूरा किया। उत्तराखंड के 1.16 लाख पूर्व सैनिकों को इस योजना का लाभ मिला।
-उन्होंने कहा केंद्र सरकार पाकिस्तान और चीन की सीमा में 14 हजार किमी लंबी बारहमासी सड़क का निर्माण कर रही है। जल्द ही चार धाम में फोरलेन सड़क की सौगात मिलेगी।
राहुल गांधी पर निशाना साधा
पिथौरागढ़। उन्होंने कहा कांग्रेस के राहुल गांधी कहते हैं कि टैंक, लड़ाकू विमान, विमान, तोप बम आदि खरीदने से देश मजबूत नहीं होता है। एक से बढ़कर एक हथियार सेना को मिले हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर नीचे गांव तक कांग्रेस का कोई नेता 15 मिनट अपने भाषण में अपने किए काम के बारे में बताए तो वे मान जाएंगे लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को गरीबी का पता नहीं है।
कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य का दर्जा छीना : नड्डा
पिथौरागढ़। राज्य और केंद्र में सरकार होने के बाद भी राज्य का पहाड़ी राज्य का दर्जा हटाया गया। जब मोदी केंद्र में आए तो उन्होंने राज्य को फिर से स्पेशल कैटेगरी राज्य का दर्जा दिया जबकि उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी।
मेडिकल कॉलेज के लिए 293 करोड़ स्वीकृत
पिथौरागढ़। नड्डा ने कहा कि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 293 करोड़ रुपये की स्वीकृति हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज नई आर्थिक नीति को जन्म देगा। मेडिकल कॉलेज के आसपास दवा की दुकानें खुलेंगी। डायग्नोस्टिक सेंटर खुलेंगे। यहां से पढ़ने वाला डॉक्टर यहां के गांव में जाकर उपचार करेगा। राज्य के रानीबाग से हनुमानगढ़ी, गौरीकुंड से केदारनाथ में रोपवे बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें