फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं के लिए सभी नगर निकायों में बनाए जाएंगे गो सदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने निराश्रित पशुओं के लिए सभी नगर निकाय क्षेत्रों में गोसदन बनाने और पशु वधशाला खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पिथौरागढ़ नगरपालिका के ईओ ईओ मनोज दास से शासन से स्वीकृत 71 लाख की राशि से जिला मुख्यालय में कुत्तों के बधियाकरण केंद्र के लिए भवन निर्माण करने को कहा। बैठक में बताया गया कि पिथौरागढ़ नगर और धारचूला नगर में पशु वधशाला बनने के बाद पिथौरागढ़ नगर में संचालन शुरू कर दिया गया है। धारचूला नगर में संचालन न होने पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी को वधशाला का संचालन शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। अन्य निकायों में भी अधिशासी अधिकारियों से पशु चिकित्साधिकारी से मिलकर शीघ्र वधशाला का प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजने को कहा। डीएम ने सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी से सभी नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से मांस विक्रेताओं की दुकानों का संयुक्त निरीक्षण कर खुले में मांस की बिक्री रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा। गोसदन बनने तक नगरीय क्षेत्रों के निराश्रित पशुओं को निजी गोसदन का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास करवाने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एसीवीओ डॉ. पंकज जोशी, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. लाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें