फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमसा के तहत संचालित तीन इंटर कालेजों के लिए 1.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत संचालित डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के तीन राजकीय इंटर कॉलेजों के भवन निर्माण और अन्य संसाधनों के लिए केंद्र सरकार से 1.36 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवलथल पहुंचे विधायक चुफाल ने जनमिलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। बताया कि राइंका गौड़ीहाट के लिए 58.96 लाख, राइंका जौरासी के लिए 41.03 लाख, राइंका गर्खा के लिए 36.53 लाख रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि से स्कूल भवन निर्माण के साथ ही पठन-पाठन सामग्री से संबंधित अन्य संसाधन जुटाए जाएंगे। उन्होंने विधायक निधि से त्रिलोक सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल को चार कंप्यूटर और प्रिंटर देने की घोषणा की। इस दौरान गोविंद सिंह बसेड़ा, जगदीश कुमार, सावित्री देवी, पूजा देवी, बसंती देवी, गीता देवी, रेवती देवी आदि ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में कनालीछीना मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, जिला महामंत्री महिमन कन्याल, किसान मोर्चा के कनालीछीना मंडल अध्यक्ष राज वर्मा, मंडल महामंत्री प्रयाग जोशी, दीपक भंडारी, हर्ष ज्याला, होशियार संतोलिया, मनोज कन्याल, भगवान सिंह, महेंद्र सामंत, रवींद्र कुमार, केशर सिंह, प्रदीप बसेड़ा, हरेंद्र सामंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें