थिरागढ़ जिला सभागार में सीएम घोषणाओं की समीक्षा लेते डीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सीएम की 37 घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं। 172 घोषणाओं में से 46 घोषणाओं को पूरा कर लिया गया है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को समय पर पूरा कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
जिला कार्यालय सभागार में शुक्रवार को डीएम आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम घोषणा के तहत सड़क निर्माण विभाग मानक के अनुसार ही सड़कों की कटिंग का कार्य करें। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप ही विभाग प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा। बैठक के दौरान एडीएम आरडी पालीवाल ने बताया कि जिले में सीएम की घोषणाओं में से 37 शासन स्तर पर लंबित हैं। पांच घोषणाओं के विलोपन के लिए शासन को लिखा गया है। पिथौरागढ़ क्षेत्र में सीएम ने 38 घोषणाएं की हैं। इनमें से नौ घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। 13 घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं। 15 घोषणाओं पर काम किया जा रहा है। गंगोलीहाट क्षेत्र की 14 घोषणाओं में से 10 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। एक घोषणा शासन स्तर पर लंबित है। तीन घोषणाओं पर काम किया जा रहा है। डीडीहाट में 21 घोषणाओं में से पांच पूरी हो गई हैं। चार शासन स्तर पर लंबित हैं। 12 घोषणाओं में जिला स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। धारचूला में सबसे अधिक 87 घोषणाएं की गई हैं, जिसमें से 22 पूरी हो चुकी हैं जबकि 19 घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं। सीएम की 42 घोषणाओं में जिला स्तर से कार्रवाई की जा रही है। बैठक में लोनिवि के जेपी गुप्ता, सीएमओ डॉ. हरीश पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, सीईओ अशोक कुमार जुकरिया आदि रहे।